कानपुर : पड़ोसी युवक ने बनाया महिला का नहाते हुए वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

By: Ankur Tue, 05 Jan 2021 7:21:06

कानपुर : पड़ोसी युवक ने बनाया महिला का नहाते हुए वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

कई लोग अपनी गलत नीयत से लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया कानपूर के चकेरी से जहां एक महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीआईजी, मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल व महिला आयोग में शिकायत की है।

चकेरी निवासी महिला के अनुसार कुछ माह पूर्व पड़ोसी युवक ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। आरोप है कि उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिनों से वह वीडियो का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये भी मांग रहा था।

बदनामी के डर से महिला ने 20 हजार दे भी दिए लेकिन ज्यादा पैसा देने से मना किया। जिस पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। जिस पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com